मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: हाईवे पर दादरी ओवरब्रिज के पास मेडिकल स्टोर चलाने वाले दादरी गांव निवासी संचालक की शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दादरी चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि दादरी निवासी 40 वर्षीय संदीप दादरी में मेडिकल स्टोर चलाता था। सूचना मिली थी कि किसी कारणवश शुक्रवार देर रात स्टोर संचालक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जानकारी मिलते ही परिजनों ने हालत बिगड़ती देख स्टोर संचालक को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दवा लेने के लिए गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत अस्पताल में उपचार के...