मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कार्यालय में मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करने के लिए शनिवार को एडीएम सिटी और पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस दौरान धरना रात महिलाओं-किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। किसानों ने अधिकारियों पर धमकाने, जबरन धरने से उठाने का प्रयास करने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया। किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज दीपावली का त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा। वार्ता के दौरान किसानों ने अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। किसानों के कड़े रुख को देखते हुए फिलहाल अधिकारी वहां से लौट गए।

मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखन...