Meerut News: मेडा के घेराव से होगी आंदोलन की शुरुआत, बाजारों-मकानों पर लगेंगे काले झंडे
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट एवं अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों और आमजन के सामने सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण कार्रवाई की समस्याओं को लेकर सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) की अपार चैंबर में कार्यकारिणी एवं प्रबुद्धजनों की एक बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। कहा कि आज से व्यापारी अपनी दुकानों, मकानों पर काले झंडे लगाए। आंदोलन की शुरूआत मेरठ विकास प्राधिकरण के घेराव से होगी। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। बैठक में वक्ताओं ने आंदोलन को व्यापक, संगठित एवं चरणबद्ध तरीके से चलाने के सुझाव दिए। अधिकांश वक्ताओं ने भाजपा एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि पुनर्वास स्वीकार नहीं है। जहां है जैसा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.