मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेडा, जल निगम, विद्युत, समाज कल्याण विभाग सहित कुल छह विभागों के अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विद्युत विभाग के आईजीआरएस नोडल अधिकारी के अनुपस्थित रहने और शिकायतों के निस्तारण में असंतोषजनक प्रदर्शन मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उनके खिलाफ वेतन बाधित करने, स्पष्टीकरण तलब करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि वे शिकायतकर्ता से दूरभाष पर सीधे बात कर फीडबैक लें。 यह भी पढ़ें- Jhansi News: निकाय में निस्तारित शिकायतों पर डीएम...