मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। तीन माह पहले स्कूल के साथ दिल्ली मेट्रो की सैर की, तो ऐसा शौक चढ़ा कि 12 साल का बच्चा घर से पैसे लेकर अकेले दिल्ली पहुंच गया। शनिवार शाम घर के बाहर से लापता हुए सातवीं कक्षा के छात्र को तलाशते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची, जहां सीसीटीवी फुटेज में वह कई बार मेट्रो में सफर करता नजर आया। पुलिस ने बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति का बेटा शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पुलिस ने 24 घंटे में दिल्ली से बरामद किए दो लापता बच्चे काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सू...