Meerut News: मृत्युदंड के खिलाफ अपील की तैयारी, मुस्कान-रविता ने मांगे निजी वकील
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: दो अलग-अलग हत्याकांडों में मृत्युदंड की सजा पाने वाली मुस्कान और रविता अब आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही हैं। दोनों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए निजी वकील की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, दोनों के आवेदन पर निजी वकील उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। पति सौरभ की हत्या के मामले में मुस्कान और उसके साथी साहिल को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं, पति अमित को सांप से डसवाकर हत्या कराने के मामले में रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद अब दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर है। मुस्कान- हिल और रविता-अमरदीप हाईकोर्ट में अपील के लिए निजी अधिवक्ता चाहते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.