Meerut News: मूसलाधार बारिश से सरधना की सड़कें जलमग्न, पालिका के सामने पसरी कीचड़
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मूसलाधार बारिश ने सरधना नगर की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद तहसील रोड, चर्च रोड, कस्बा पुलिस चौकी चौराहा, कलंद चुंगी, गंज बाजार और शहीद द्वार के निकट जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर पालिका कार्यालय के सामने सड़क पर कीचड़ फैलने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के चलते नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर जलभराव के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या सामने आने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं।नगर पालिका कार्यालय के सामने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.