Meerut News: मुल्हेड़ा में युवक से मारपीट, दो लाख छीनने का आरोप
मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: मुल्हैड़ा गांव में डेयरी पर दूध देने गए युवक के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उससे दो लाख रुपये व बाइक भी छीन ली गई। पीड़ितों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुल्हैड़ा निवासी संजय ने बताया कि बीती आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे उसका भतीजा हर्ष मोटरसाइकिल से गांव में छिद्दा की डेयरी पर दूध देने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी गांव के ही युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस युवक ने फोन कर अपने एक साथी को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों ने हर्ष के मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने देशी तमंचा और पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसकी जेब में रखे दो लाख र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.