Meerut News: मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बार-बार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की। साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, बच्चा पार्क और डिफेंस कॉलोनी में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और नालों की सफाई न होने से उत्पन्न समस्याओं का विवरण दिया। कांवड़ यात्रियों के आगमन को देखते हुए निर्बाध बिजली और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार और स्थायी समाधान के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजली कटौती-फाल्ट से नाराज विधायक ने विभागीय अफसरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.