मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: देवबंद सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने को लेकर सोमवार को कुशावली गांव के ग्रामीणों ने अटेरना पुल के निकट कांवड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर मृतकों के परिजनों की सुध लेने न आने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये, सरकारी नौकरी व घायलों के उपचार का खर्च उठाने की मांग की। कुशावली गांव निवासी अमन, सागर, सतेंद्र और बिल्लू की देवबंद में हुए सड़क हादसे में जान चली गई थी। चारों युवक श्रद्धालुओं के साथ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर ज्योत ला रहे थे। अंतिम संस्कार में मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम, विधायक अतुल प्रधान आ...