Meerut News: मुंडाली में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दीपों का महापर्व दीपावली पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्तिक अमावस्या पर समूचा क्षेत्र रोशनी से सराबोर नजर आया। ग्रामीणों ने शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों से ग्रामीणों के घर और आंगन जगमगा उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने नए वस्त्र पहनकर अपने आराध्य की पूजा की और एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटीं। युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। यह भी पढ़ें- Gridih News: रोशनी से जगमगाया गिरिडीह, हर्षोल्लास के साथ मनी दिवाली यह भी पढ़ें- Sasaram N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.