Meerut News: मिर्जापुर गांव में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रासना गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मिर्जापुर रासना निवासी सतीश शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में उनका मकान बंद पड़ा है। शनिवार सुबह मकान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। अनहोनी की आशंका में उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि बंद मकान खण्डरनुमा है फिर भी मामले की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.