मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: किठौर थाना क्षेत्र के माछरा गांव निवासी युवक ने मिरिंडा गैंग से जुड़े बताए जा रहे एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले को लेकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और परिवार समेत सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित मयंक त्यागी के अनुसार, उसका कुख्यात गैंगस्टर अमित मिरिंडा से करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन सितंबर की रात करीब 1:40 बजे वह अपने कार्यालय पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद विपिन चौधरी ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। मयंक का आरोप है कि उसे पूर्व में भी लगातार धमकिय...