मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव में करीब 16 महीने पहले हुए माहिर हत्याकांड की आंच कुनबे तक पहुंच गई है। पुलिस ने माहिर के भाई की तहरीर पर उसके चचेरे भाई हिस्ट्रीशीटर सरताज के परिवार के 14 सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सरताज के परिजनों ने भी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर स्वयं को निर्दोष बताते हुए, निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर अनुचित ढंग से परेशान करने व अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। बता दें कि जिसौरा में 16 माह पूर्व स्टोर संचालक माहिर पुत्र तहसीन की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर का राजफाश करने में पूरी तरह से विफल है। पुलि...