मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। औरंगाबाद रसूलपुर स्थित सीआरके इंटर कॉलेज में मासूम बच्ची की पिटाई और उसका हाथ टूटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में अब छात्र प्रतिनिधियों ने 30 अक्टूबर को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कॉलेज की प्रधानाचार्य अफसाना खान पर बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की डीएम से शिकायत करेंगे। छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराना उनकी प्रमुख मांग है।

30 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन 30 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन छात्र प्रतिनिधियों ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा ...