Meerut News: मालियाना फ्लाईओवर पर ट्रक खराब, नीचे रेलवे फाटक बंद होने से फंसे वाहन
मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित मलियाना फ्लाईओवर पर मंगलवार को ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मालियाना फ्लाईओवर पर ट्रक खराब होने से यातायात बाधित हो गया। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन रेलवे फाटक बंद होने के कारण उन्हें वहां भी रुकना पड़ा। इससे वैकल्पिक मार्ग पर भी वाहनों की कतारें लग गईं और जाम की स्थिति गंभीर हो गई। जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक और टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर रूट डायवर्जन कराया। इसके बाद हाइड्रा की मदद से खराब ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.