मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा के पोलिंग एजेंट बने अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली ने कहा कि अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली, संजीव पंवार, कुलदीप त्यागी, रवींद्र सिंह, जगपाल सोम सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: एमएलसी चुनाव में एजेंट बने अधिवक्ता से मा...