Meerut News: मायके आई महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: चिरौड़ी निवासी स्थित मायके आई एक महिला ने पति पर जबरन घर में घुंसकर मारपीट का आरोप लगाया। पीडिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में चिरौड़ी गांव निवासी अंजली ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने पौहल्ली निवासी युवक से शादी की थी। गर्मी की छुट्टियों के चलते वह परिजनों से मिलने मायके आई थी। गुरुवार सायं उसका पति चिरौडी स्थित उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसके शोर मचाने पर पति भाग गया और मारपीट में वह घायल हो गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता की शिकायत पर पति समेत पांच पर एफआईआर इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.