Meerut News: मामूली विवाद पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मोहल्ला किला खेवान में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। आकिल पुत्र मीर हसन ने बताया कि वह मंगलवार को काम के सिलसिले में कालंद चुंगी गया था। इसी दौरान रास्ते में शराब पीने को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी पर आरोपी ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर में मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.