मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: सोमवार रात मंढियाई गांव में मामूली कहासुनी के बाद बंजारा बस्ती में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। एक पक्ष की ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। यूसुफ ने बताया कि उनका बस्ती के ही लोगों से पुरानी विवाद चल रहा है। जिसके चलते वे उनसे रंजिश रखते हैं। सोमवार रात उसकी एक युवक की मदद करने को लेकर उन युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा। उसके पक्ष के लोग बीच बचाव में आए तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। करीब 15 मिनट...