मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: कृपाओं की माता मरियम महोत्सव के तहत बुधवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। महोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन किए और परिवार, समाज तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बीमारों के शीघ्र स्वस्थ होने और जीवन की परेशानियों से मुक्ति के लिए भी विशेष प्रार्थनाएं की गईं। प्रार्थना सभा में फादर मारियो विनो ने माता मरियम के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता मरियम का जीवन पवित्रता, विनम्रता और ईश्वर के प्रति समर्पण की मिसाल है। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर मन्नतें मांगीं उन्होंने मानवता को प्रेम, करुणा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदे...