मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: मेरठ। आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अनूठा संगम इन दिनों कांवड़ यात्रा में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली निवासी विकास अपने परिवार की खुशहाली, माता-पिता की लंबी आयु और बहन की सफलता की कामना लेकर हरिद्वार से गंगाजल कलश में भरकर दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकला है। करीब 40 दिनों की कठिन तपस्या के बाद विकास शनिवार को मेरठ पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उसका उत्साहवर्धन किया। पुलिस ने भी उसे यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ सहयोगी भी बने। विकास ने बताया कि उसने भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था के साथ यह संकल्प लिया है कि वह हरिद्वार से दिल्ली तक दंडवत करते हुए गंगाजल लेकर जाएगा। यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार के प्रति उसके प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक भी है। उसने बताया कि...