मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: बेगमब्रिज रोड स्थित जीआईसी मैदान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में चल रहा सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अश्विनी त्यागी रहे। माटीकला मेले में स्टॉल लगाने वाली इकाइयों एवं डयूटी करने वाले विभागीय कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, क्षेत्रीय संयोजक पश्चिम उत्तर प्रदेश आलोक सिसौदिया, ब्लॉक प्रमख खरखौदा अतुल त्यागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कपिल अधाना रहे। मेले में स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की करीब 70 लाख रुपये की बिक्री हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी अश्वनी त्यागी एवं मेला आयोजक मान्या चतुर्वेदी ने माटीकला निशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के तहत जितेन्द्र सिंह, रश्मि, सागर भदौरिया को निशुल्क ...