मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: सिवाया के पास स्थित द्वारिकाधाम कालोनी निवासी मां बेटे के साथ शुक्रवार सायं मारपीट कर कार से कुचलने के प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी कार सवारों और कार की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की कार को कंकरखेडा थाना क्षेत्र से कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। थाने पर दी तहरीर में द्वारिकाधाम कालोनी निवासी पीड़ित नीरज सिवाच ने बताया था कि शुक्रवार सायं लगभग छह बजे कालोनी स्थित परचून की दुकान पर राशन लेने जा रहा था। इस दौरान कालोनी निवासी कार सवार रचित,सागर और दो अज्ञात युवको ने कार से उसे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: कार सवारों ने युवक को पीटा, बचाने आई मां से मारपीटकर कार से कुचला टक्कर से सड़क पर गिरने के बाद उस...