Meerut News: मां दुर्गा मेले उमड़े हजारों श्रद्धालु, दंगल का उठाया लुत्फ
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव में आयोजित तीन दिवसीय मां दुर्गा मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन के उमड़ रही है। मन्नत पूरी होने के उपरांत कुछ लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ा रहे हैं तो कुछ मन्नत मांगते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं, मेले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी लोगों व बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह तरह के झूले और दुकानें सजी हुईं हैं। वहीं तरह तरह के व्यंजनों के लिए भी भरपूर दुकान और स्टॉल लगे हुए हैं। लोग मेले में पहुंचकर सभी का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय दंगल का भी दर्शक आनंद ले रहे हैं। अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देने के लिए तीसरे दिन भी पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में अपने अपने गुर दिखाए। दंगल में पहुंचे मुख्य अतिथि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.