Meerut News: मां को खेत में बिजली के तार में फंसा मिला लापता मासूम का शव, हंगामा
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बुधवार शाम पतंग पकड़ने के लिए खेत की ओर गया नौ वर्षीय मासूम लापता हो गया। रातभर परिजन उसे तलाशते रहे। गुरुवार सुबह बेटे की तलाश में खेत पहुंची मां को उसका शव बिजली के तार में फंसा मिला तो कोहराम मच गया। इसे लेकर परिजनों ने पांच घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव को तार से अलग कराया। गगोल गांव निवासी मोहम्मद इकरार खेतों में मजदूरी करता है। उनके नौ वर्षीय साद उनका इकलौता बेटा था, जबकि छह वर्षीय बेटी खुशनुमा है। साद मदरसे में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे साद सरस्वती पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित खेतों की ओर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने रातभर उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.