Meerut News: महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी की टीम-ए में चुनी गईं मेरठ की रिया भाटी
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। मेरठ की होनहार महिला क्रिकेटर रिया भाटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। रिया का चयन बीसीसीआई की महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी की टीम-ए में हुआ है।रिया भाटी इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई थी। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में रिया ने 61 गेंदों पर 106 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। रिया बाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी योगदान देती हैं। वह मेरठ के ऐंची खुर्द गांव की रहने वाली हैं और गेम सिटी एरेना में कोच यजुवेंद्र कृष्णार्थी और दीपक कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.