Meerut News: महादेव रोड पर बाइक रोककर दो भाइयों पर हमला, एक गंभीर
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: शुक्रवार दोपहर महादेव रोड पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर रास्ते में रोक कर चार दबंग युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चलती बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आया उसका भाई भी चोटिल हो गया। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महादेव गांव निवासी दीपक त्यागी शुक्रवार को अपने चचेरे भाई आशीष पुत्र जसवीर त्यागी के साथ सिंदारा का सामान लेने सरधना गया था। सामान लेकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि महादेव रोड पर पहुंचते ही झाड़ियों से चार युवक निकलकर आए और बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया। बाइक अनियंत्रित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.