Meerut News: महलका में सराफा व्यापारी से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: महलका गांव में दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से मारपीट कर स्कूटी, मोबाइल और दुकान की चाबी लूटने के मामले में फलावदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अमरोली उर्फ बड़ा गांव निवासी दीपांशु रस्तोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:20 बजे महलका स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी लूट लिया। थाना फलावदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को करीब 5:30 बजे सकौती रोड पर काली नदी के पुल के पास से राजन पुत्र मुकेश और विनीत पुत्र शीशपाल, निवासी ग्राम खेड़ी टप्पा, थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.