मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आर्य समाज का वेद प्रचारक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने देवयज्ञ कराया। यजमान राजेश सेठी, दिनेश कक्कड़, अपर्णा जैन और डॉ. अल्पना शर्मा रहे। शिक्षिकाओं और छात्रों ने आहुतियां प्रदान कीं। राजेश सेठी ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य समस्त संसार को प्रकाश प्रदान करता है, उसी प्रकार ईश्वर प्रदत्त वेद ज्ञान मनुष्य को आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा देता है और श्रेष्ठ कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करता है। परमात्मा सबका पिता है और वेदों के माध्यम से मनुष्य को सही दिशा में चलने का मार्गदर्शन देता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बच्चों को वेदों के सार्वभौमिक संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए: प्राचार्य पंडित दिनेश पथिक ने भजनों के माध्यम से विद्यार्...