Meerut News: मवाना समिति से तीन दिन का गन्ना इंडेंट जारी, पेराई दो से
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति ने गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों के तहत तीन दिन का गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है। मवाना शुगर मिल दो नवंबर से नए पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। समिति की ओर से 31 अक्टूबर और एक नवंबर को क्रय केंद्रों तथा दो नवम्बर को मिल गेट पर तौले जाने वाले गन्ने का इंडेंट निर्धारित किया गया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल के लिए 13 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। वहीं, एक नवंबर को क्रय केंद्रों पर 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल के लिए इंडेंट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मिल गेट पर तौल के लिए 70 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है।मवाना सहकारी समिति की ओर से इंडेंट जारी होने के बाद गन्ना आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.