मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। शनिवार सुबह एकाएक बदले मौसम से शहर से देहात तक बादल जमकर बरसे। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश मवाना में 190 मिमी रिकॉर्ड हुई जबकि शहर में दोपहर तक 59.3 मिमी बारिश हुई। बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई है। आज से अगले कुछ दिनों तक वेस्ट यूपी में कुछेक हिस्सों में छुटपुट बारिश का दौर चल सकता है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मवाना में 190 मिमी की मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई जो प्रदेश में सर्वाधिक है। मेरठ में शनिवार को 59.3 मिमी बारिश के साथ ही अगस्त में 377.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है जो सामान्य से 73 फीसदी अधिक है। अगस्त में औसत मासिक बारिश 217.9 मिमी है जबकि वास्तविक बारिश इससे अधिक हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन-रात के तापमान 31.3 और 2...