मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ जगदीश प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय एनसीईआरटी पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन तथा प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। पुस्तक मेले में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तकें निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले ही दिन 5,245 किताबों की बिक्री हुई। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मवाना तहसील में पहली बार इस प्रकार का एनसीईआरटी पुस्तक मेला आयोजित किया गया है। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर सभी आवश्यक पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध होंगी और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ...