Meerut News: मवाना में तीन घंटे मूसलधार बारिश, हाईवे से गलियां तक जलमग्न
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: शनिवार सुबह करीब 5:30 से शुरू होकर 8:30 बजे हुई मूसलधार बारिश ने मवाना नगर और आसपास के क्षेत्र की व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के दौरान तेज गरज के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश इतनी तेज थी कि दिन निकलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते मेरठ हाईवे, पौड़ी मार्ग, फलावदा मार्ग और किला-किठौर मार्ग पर कई स्थानों पर दो फुट से अधिक पानी भर गया। सड़कें जलमग्न होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन पानी के बीच बामुश्किल निकल सके। सुबह की बारिश के बाद मवाना का मेरठ हाईवे, पौड़ी मार्ग और फलावदा-किला-किठौर मार्ग सहित नगर की गलियां जलमग्न नजर आईं। कई स्थानों पर सड़क और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.