मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: नगर पालिका परिषद मवाना में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पक्का तालाब के निकट एक साल पहले बनाये गये झंडा स्थल पर एक साल पहले दीवार का निर्माण किया गया। दीवार पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री व पालिका अध्यक्ष के फोटो बनवाये गये। वह दीवार शनिवार को हुई तेज बारिश में भरभराकर पक्का तालाब परिसर में गिर गई। मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कर्मियों से इस स्थल पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के आदेश दिये। दोपहर बाद पालिका कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज उतार दिया। मवाना में पक्का तालाब के एक कोने पर पचास साल पहले नगर पालिका की चुंगी बनी हुई थी। चुंगी पर आने वाले लोगों से कर की वसूली होती थी। कई साल पहले सरकार ने चुंगी व्यवस्था को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया। कई दशक से य...