मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छोटा मवाना के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में वरिष्ठ प्रवक्ता लता राठौड़ की टीम ने मवाना व आसपास के छह कालेजों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएस इंटर कॉलेज मवाना में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त पाई गईं। टीम ने यहां मिड-डे मील की गुणवत्ता व वितरण, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, सफाई व्यवस्था और भवन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। छतों पर जलभराव की स्थिति जांचने के बाद टीम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि ऐसे निरीक्षणों से संस्थानों को शै...