मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: नगर में मंगलवार को करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश के कारण मवाना हाईवे पर कई स्थानों पर करीब दो-दो फुट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र नालंदा कॉलोनी से लेकर पुलिस चौकी तक रहा, जहां करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में वाहन रेंगते नजर आए। बारिश दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई, जो ठीक उसी समय थी जब स्थानीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की छुट्टी हुई थी। हाईवे पर घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से ही छात्र-छात्रीयों को अपने घरों की ओर निकलना पड़ा, जिससे उनकी ड्रेस और जूते पूरी तरह भीग गए। जाम में स्कूली बसों, रोडवेज बसों और एंबुलेंस समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन...