मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला कल्याण सिंह में छापेमारी कर 250 पैकेट सुतली बम बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दस प्लास्टिक कट्टों में रखी अर्द्धनिर्मित विस्फोटक सामग्री जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कल्याण सिंह की गली नंबर तीन में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां दस प्लास्टिक कट्टों में 250 पैकेट अर्द्धनिर्मित सुतली बम बरामद हुए। पुलिस ने मौके से अमजद निवासी टौरा रोड, मोहल्ला कल्याण सिंह, कस्बा मवाना को गिरफ्तार कर लि...