मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: मवाना की तहसील रोड तीन दिन की बारिश में टूट गई। बीआईपी रोड मानी जानी वाली इस सड़क पर मोटे-मोट रोड़े दिखाई देने लगे हैं। उधर, तहसील मुख्यालय से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी ज्यादा खराब है। उस पर पैदल चलना भी दुभर है। मवाना में हस्तिनापुर हाईवे से तहसील को जाने वाली सड़क वीआईपी रोड कही जाती है। कार्य दिवसों के समय यह सड़क सबसे व्यस्तम सड़क मानी जाती है। इसी सड़क से तहसील में आने वाले अफसर और तहसील के अधिवक्ता, तहसील में अपने काम से आने वाले आसपास के लोग आतेक है। इस सड़क पर तीन दिन तक हुई बारिश का पानी दो-दो फुट भरा रहा। इस कारण सड़क बुरी तरह से टूट गई। तहसील के आसपास रहने वाले नागरिक बताते है कि बारिश में सड़क इस कदर टूट गई कि वहां से लौगों का पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। पैदल व बाइक सवार...