Meerut News: ममता, करुणा और शक्ति का प्रतीक हैं मां स्कंदमाता
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: बुधवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर, श्री कर्ण मंदिर और जयंती माता शक्तिपीठ में माता के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर में मंदिर के महंत प्रणपुरी महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य हरिओम शर्मा के सान्निध्य में विधि-विधान से मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। महंत ने बताया कि मां स्कंदमाता ममता, करुणा और शक्ति का प्रतीक हैं। कमल के आसन पर विराजमान होने के कारण उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है, जिनकी आराधना से जीवन में सुख-शांति, ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजे सिद्धपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.