मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: नवाबगढ़ी गांव में मदरसे के बाहर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। बिजली विभाग के कर्मचारी वहां चबूतरा बनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने दूसरे ट्रांसफॉर्मर से खतरा पैदा होने की बात कहते हुए कार्य नहीं होने दिया। साथ ही किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। फिलहाल ग्रामीणों के विरोध व हंगामे के चलते कार्य रुक गया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की ओर से नवाबगढ़ी गांव में मदरसे वाली गली में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम कराया जा रहा है। गुरुवार को मदरसे के बाहर ट्रांसफार्मर के लिए चबूतरने का निर्माण शुरू कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। बने हुए चबूतरे को भी ...