मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मोदीपुरम। ईडन गार्डन, कंकरखेड़ा क्षेत्र में मजदूरी के दौरान हुए विवाद में एक युवक से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित के भाई शेरपाल सिंह निवासी अटेरना ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है। बताया कि 23 सितंबर को उसका भाई सुंदर ईडन गार्डन में दीपक मिस्त्री के साथ मजदूरी कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच दीपक तीन अन्य युवकों को लेकर पहुंचा और सुंदर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सुंदर को गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...