Meerut News: मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक को घर में घुसकर पीटा
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: महादेव गांव में मजदूरी के डेढ़ लाख रुपये मांगने को दबंग लोगों ने एक युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायल का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। युवक के पिता ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद गयूर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र फिरोज देहरादून में वाहन चलाता है और इन दिनों घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब नौ बजे फिरोज घर पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फिरोज के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.