Meerut News: मंदिर में दानपात्र उखाड़ कर ले गए चोर
मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: बराल गांव में शुक्रवार रात शिव मंदिर में चोरी करने पहुंचे दो युवक दानपात्र उखाड़कर ले गए। आरोप है कि दानपात्र से करीब 20 हजार रुपये निकालने के बाद दोनों उसे दोबारा मंदिर में रखकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने गांव निवासी एक किशोर को हिरासत में लिया है। गांव निवासी गगन चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंचीं तो परिसर में सामान बिखरा हुआ था। दानपात्र भी अपनी जगह से उखड़ा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर मंदिर परिसर में घुसते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद कुछ देर बाद दोनों युवक दोबारा मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.