मेरठ, नवम्बर 25 -- Meerut News: पैंठ बाजार स्थित प्राचीन मंदिर महादेव में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। दीपों से सजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान महादेव का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। ​कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता नीरज मित्तल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व विशेष है। उन्होंने घोषणा की कि अब हर वर्ष यहां देव दीपावली और दीपोत्सव और अधिक भव्यता के साथ आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ​मंदिर पुजारी पंडित संजय त्रिपाठी ने कार्तिक मास में दीपदान का महत्व बताते हुए कहा कि दीपक अज्ञान, नकारात्मकता और पाप रूपी अंधकार को मिटाता है। यह भी पढ़ें- Agra News: देव दीपावली: दीपों से जगमगा उठे ...