मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात भैंसा टोल प्लाजा और तिगरी फ्लाईओवर के आसपास तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर निगरानी और सर्च अभियान चलाने की मांग की है। शुक्रवार देर रात करीब एनएच-34 पर तिगरी फ्लाईओवर के निकट लोगों को एक जंगली जानवर दिखाई दिया, जिसे तेंदुआ बताया जा रहा है। इसी दौरान मवाना खुर्द-बहसूमा बाईपास स्थित भैंसा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भी चारदीवारी पर घूम रहे तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शि...