मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा द्वारा सेवा बस्तियों में आयोजित नौ माता चौकियों की श्रृंखला के तहत आठवीं चौकी सैनियों वाली गली, भूमिया के पुल पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमल दत्त शर्मा ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कहा कि सनातन हमारी पहचान है, एकता हमारी शक्ति है और राष्ट्रसेवा हमारा सर्वोच्च संकल्प है। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग रिपब्लिक दुर्गा पूजा : नारी शक्ति थीम पर सजा पंडाल उन्होंने समाज ...