मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: भीकुंड गांव के जंगल में शुक्रवार को किसानों को दिखाई दिए गए तेंदुए के बाद वन विभाग ने जंगल में सर्च अभियान चलाया और ड्रोन से जंगल में तेंदुए की तलाश की। हालांकि भीकुंड गांव के आसपास कहीं भी तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। बता दें कि मालीपुर, महमूदपुर सिखेड़ा, भीकुंड और सराय खादर समेत कई गांवों में पिछले एक सप्ताह के दौरान तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही थी। शुक्रवार को भीकुंड गांव में जंगल में खेती का कार्य करने गए ग्रामीणों को दो तेंदुए घूमते दिखाई दिए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन दरोगा ऋषभ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी की। यह भी पढ़ें- Purnia News: तेंदुआ दिखे तो वन विभाग को दें सूचना हालांकि तल...