मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: मेरठ। मानसून के सक्रिय होने से मंगलवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में फिर से बारिश ने दस्तक दी। मेरठ में मात्र कुछ घंटे में 80 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के साथ ही मेरठ में जुलाई महीने में डेढ़ दशक की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड भी ब्रेक हो गया। भारी बारिश से मेरठ फिर से डूब गया। बचे हुए तीन दिनों में संभावित भारी बारिश के बीच मेरठ में जुलाई बारिश का एक और नया रिकॉर्ड बना सकती है। यह भी पढ़ें- 29 जुलाई मौसम: यूपी में मेरठ समेत इन जिलों में बहुत भारी बारिश, अगले 3 दिन तक जारी रहेगी बरसातभारी बारिश से तापमान में कमी वहीं भारी बारिश से मेरठ में दिन-रात का तापमान 27.9 एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 4.8 एवं 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार के सापेक्ष दिन में 8.1 और रात में 2.7 डिग्री ...