मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: हापुड़ किठौर मार्ग अटौला गांव स्तिथ डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में सोमवार को भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत मेरठ के द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 650 बच्चों ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने भी उत्साह के साथ शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्था की ओर से उपस्थित डॉक्टर कीमती लाल, अरविंद गोयल और अंशु गोयल ने विद्यालय की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों अश्विन चट्ठा, गगन कुमार, माही सिद्धू और संजना सिद्धू को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गिरीश कुमार शर्मा और अध्यापिका रेखा गौड़ को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कि...